हरियाणा : देर रात ससुराल पहुंच पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, चल रहा था विवाद

By: Ankur Sat, 01 May 2021 6:29:43

हरियाणा : देर रात ससुराल पहुंच पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, चल रहा था विवाद

शनिवार को हरियाणा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक पति ने देर रात ससुराल पहुंचकर पत्नी पर गोलिया बरसा दी और हत्या कर दी। पति झज्जर जिले के मातनहेल का रहने वाला हैं जो कि अपने ससुराल ढलानवास पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी पत्नी के घर आकर फायरिंग की थी। जिसके बाद परिवार को सुरक्षा के लिए गनमैन दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी टीकरी बॉर्डर में दूध की डेयरी चलाता है और पति-पत्नी की आपसी अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। झाड़ली चौकी पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

झाड़ली चौकी प्रभारी एसआई रामपाल ने बताया कि ढलानवास निवासी यशवंती की शादी 2004 में मातनहेल निवासी महाबीर से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं और पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सूत्रों के अनुसार करीब एक माह पहले महाबीर अपनी पत्नी को मायके छोड़ गया था। 30 अप्रैल की रात करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी ससुराल पहुंचा। उसने गेट खटखटाया तो बैठक में सो रही उसकी पत्नी यशवंती गेट खोलने बाहर आई। इसी दौरान महाबीर ने अपनी पत्नी पर लगातार तीन फायर झोंक दिए और वहां से फरार हो गया। दो गोली महिला के सिर में और एक जांघ में लगी है। गंभीर हालत में परिजन यशवंती को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई रामपाल ने बताया कि इस संबंध में महाबीर के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

# जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने दी भारत को सलाह, कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी

# ऑस्ट्रेलिया ने लगाया भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, क्रिकेट खिलाड़ी भी फंसे भारत में

# कोरोना का कहर जारी, फिर से लगने जा रहा भारत से अमेरिका के लिए यात्रा पर रोक

# अफगानिस्तान : इस बार कार में हुआ बम धमाका, 30 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com